कोण्डागांव | भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जिले के लिए 01 मोबाइल मेडिकल यूनिट के संचालन के लिए मानव संसाधन की अस्थाई संविदा भर्ती वॉक इन इंटरव्यू से किया जाना है। इच्छुक पात्र उम्मीदवार अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में भरकर निर्धारित तिथि को स्वयं उपस्थित होकर वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। सीएमएचओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार चिकित्सा अधिकारी भर्ती के लिए पदों की संख्या 1 (अनारक्षित) और शैक्षणिक अर्हता एमबीबीएस सीजी मेडिकल काउंसिल पंजीकरण के साथ आवश्यक है। इसके लिए वॉक-इन इंटरव्यू 11 मई को सीएमएचओ कार्यालय में निर्धारित है। विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक निर्देश जिले की वेबसाइट www.kondagaon. gov.in पर उपलब्ध है।


