संविधान को बदलने की बात हो रही, इसे बचाने के लिए संघर्ष करना होगा: जरीता

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर में हुई। जिसमें 19 मई को दोपहर 2 बजे मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान चर्च ग्राउंड जांजगीर में आयोजित प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली और आमसभा की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। जिले से कांग्रेसी एक साथ कांग्रेस कार्यालय से जांजगीर रवाना होंगे। प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी जरीता लैतफ्लांग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देशभर में संविधान बचाओ अभियान चला रही है । आज हमारे संविधान को बदलने की बातें हो रही है। इसलिए हमें संविधान को बचाने के लिए संघर्ष करना होगा। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि संविधान हमारा जीवन है और हमारे जीवन को बचाने के लिए इसकी रक्षा करना जरूरी है। जांजगीर, सक्ती और कोरबा जिला मेरे लिए एक समान है। इसलिए आमसभा और रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल होंगे ऐसा मुझे विश्वास है। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि आमसभा प्रदेश स्तर पर हो रही है। जिसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट सहित प्रदेश भर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल होंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भी आगमन की चर्चा हो रही है। हमें अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होना है। कांग्रेसी सोमवार को दोपहर 12 बजे तक कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित होंगे। यहां से दोपहर 1 बजे जांजगीर के लिए रवाना होंगे। कांग्रेस जनों को जिम्मेदारी भी दी गई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष नत्थू लाल यादव ने बताया कि निगम क्षेत्र के सभी 67 वार्डों से कांग्रेस पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद और आभार प्रदर्शन पूर्व शहर अध्यक्ष सपना चौहान ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा , पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, मनोज चौहान आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *