जालंधर| भारत विकास परिषद् जालंधर दक्षिण द्वारा भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर के जयंती पर्व पर श्री गुरु रविदास मंदिर बस्ती गुंजा में स्थापित डॉ साहेब की प्रतिमा के समक्ष सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. राजेश मन्नन ने डॉ. अंबेडकर के जीवन के बारे में जानकारी दी।मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र मुन्ना ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. जोगिंदर अरोड़ा चंद्र शर्मा, उत्तम सारंगल, तिलक राज, मंगा राम सारंगल, रमेश विज,सतनाम अरोड़ा, सतपाल सिंह, हरदेव राज, दर्शन जरेवाल, सन्नी मौजूद रहे।