संसद में प्रियंका की पहली स्पीच के VIDEO मोमेंट्स:पूछा- क्या सारी जिम्मेदारी नेहरू की? कहानी सुनाई- आज का राजा भेष बदलता है, आलोचना नहीं सुनता

वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को सदन में अपनी पहली स्पीच दी। संविधान पर चर्चा की शुरुआत राजनाथ सिंह ने की थी। इसके बाद प्रियंका आईं और करीब 30 मिनट तक बोलीं। राजनाथ की हर बात का जवाब दिया।
प्रियंका ने सत्ता पक्ष से सवाल पूछा 75 साल और अतीत की बात करते हैं। क्या हर जिम्मेदारी नेहरूजी की थी? आपने क्या किया ये बताइए। एक कहानी भी सुनाई। प्रियंका ने कहा कि एक राजा था जो भेष बदलकर जनता के बीच जाता था ताकि जान सके कि जनता क्या चाहती है, क्या कहती है। आज का राजा भेष बदलता है, पर आलोचना नहीं सुनता।
सपा सांसद अखिलेश ने भी स्पीच दी और उसे शेर के साथ खत्म किया। राजनाथ ने अपनी एक घंटे 10 मिनट की स्पीच में कांग्रेस को इमरजेंसी, सरकारों में तोड़फोड़, फायदे के लिए संविधान संशोधन जैसे मुद्दों पर घेरा। मोमेंट्स देखने के लिए खबर के ऊपर लगे फोटो पर क्लिक करें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *