संस्कारवान, सुसंस्कृत व सुसंगठित समाज का निर्माण हमारा उद्देश्य : विनोद बंसल

रांची | विहिप हिंदू जागरण के लिए कई तरह के कार्यक्रम कर रहा है। हम संस्कारवान, सुसंस्कृत और सुसंगठित समाज का निर्माण करें यही हमारा उद्देश्य है। विभिन्न माध्यमों से हम जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं। इसके परिणाम भी आ रहे हैं। यह बात गुरुवार को हिनू स्थित स्थानीय होटल में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि हमलोग हिंदू नववर्ष की प्रारंभ तिथि से श्रीराम महोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। यह कार्यक्रम 15 दिन तक देश के 300 से ज्यादा प्रखंड पर होगा। झारखंड में भी यह कार्यक्रम व्यापक होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में पिछले कुछ वर्षों से पर्व-त्योहारों में व्यवधान देखे जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि संथाल परगना तो झारखंड से ही कटने को तैयार है। यहां घुसपैठियों की तादाद बढ़ रही है। हिंदुओं पर लगातार हो रहे प्रहार, धर्मांतरण व घुसपैठ की घटनाओं पर गहन विचार की जरूरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *