उदयपुर में श्रीमाली समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिये निर्मित बहुप्रतीक्षित संस्कार भवन संपत्ति व्यवस्था ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में रविन्द्र श्रीमाली दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी भगवती प्रसाद दुर्गावत ने उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की तब समाज के प्रबुद्धजनों और ट्रस्टी ने उन्हें बधाई देते हुए मालाओं से लाद दिया। रविन्द्र श्रीमाली के पिछले कार्यकाल में संस्कार भवन का काफी विस्तार हुआ और समाज के लिये यह भवन उपयोगी साबित हुआ। श्रीमाली ने समाज के प्रबुद्धजनों, वंशानुगत ट्रस्टी और आजीवन ट्रस्टी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संस्कार भवन के विकास के लिये सदैव तत्पर रहने का विश्वास दिलाया। उन्होंने घोषणाएं करते हुए कहा कि संस्कार भवन के विकास के साथ ही समाज के इस भवन को केन्द्र की उज्जवला योजना से जोड़ते हुए सोलर पैनल लगाने के प्रयास शुरू करने, पानी की टंंकी, सहित लिफ्ट का कार्य पूर्ण किया जाएगा। इस मौके पर खेमप्रकाश जोशी, सुरेश श्रीमाली, दिग्विजय श्रीमाली, जगदीशराज श्रीमाली, भगवती प्रकाश दुर्गावत, ओमशंकर श्रीमाली, सतीश श्रीमाली, भावप्रकाश श्रीमाली, गणेश श्रीमाली, लोकेश श्रीमाली, जमनालाल श्रीमाली, जतिन श्रीमाली, जयंत ओझा, जितेन्द्र श्रीमाली, मधुसूदन बोहरा, सुनील श्रीमाली, सूर्य प्रकाश श्रीमाली, हरिश त्रिवेदी, देवेन्द्र श्रीमाली सहित वंशानुगत एवं आजीवन ट्रस्टी मौजूद रहे।


