संस्कृति ज्ञान परीक्षा में पूर्वी व सारिका प्रथम

दौसा| अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार दौसा की युवा शाखा दिव्य भारत युवा संघ दौसा के तत्वावधान में महाविद्यालय स्तरीय भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के द्वितीय चरण का परिणाम जारी किया गया, जिसमें पूर्वी झा व सारिका तिवाड़ी प्रथम रहीं। जिला संयोजक सुनील खंडेलवाल एवं परीक्षा जिला संयोजक केदार गर्ग ने बताया कि परीक्षा में दौसा जिले के 7 महाविद्यालय के चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा का प्रथम पुरस्कार महिला महाविद्यालय बांदीकुई की दो छात्राओं पूर्वी झा व सारिका तिवाड़ी ने प्राप्त किया, जिन्हें सम्मानित किया गया। जिनको 3100 का नकद पुरस्कार तृतीय चरण की परीक्षा जो उदयपुर स्थित मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में सम्मिलित होने पर भेंट किए जाएंगे। इसके अलावा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आए हुए महाविद्यालय को भी सम्मानित किया गया। तृतीय चरण की परीक्षा में प्रथम पुरस्कार 15 हजार, द्वितीय पुरस्कार 7 हजार 500 व तृतीय पुरस्कार 5100 रुपए दिए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी विजेंद्र सिंह चौहान ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के द्वारा प्रदत्त मानवीय मूल्य जैसे दया, प्रेम, करुणा, सहानुभूति, एकता, सादगी आदि को अपने जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें पाश्चात्य संस्कृति का अनुकरण नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर प्रांतीय सलाहकार रोशन शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहनलाल शर्मा वैद्य, रमेश लाटा, रामनारायण शर्मा, रमाकांत शर्मा, कैलाश शर्मा द्वारापुरा, अनिल शर्मा, कैलाश विजय, हरि नारायण शर्मा, रामसिंह भांडारेज, गजेंद्र शर्मा, रामेश्वर शर्मा एवं बनवारी जांगिड़, सुशील खंडेलवाल आदि कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *