बालोद| शासकीय प्राथमिक शाला धोबनी ब की दो छात्राओं ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विकासखंड स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। इस वर्ष की परीक्षा में शशिकला कक्षा 5 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हसीना ने द्वितीय स्थान हासिल किया। दोनों छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, लगन और मेहनत के बल पर आदिवासी विकासखंड डौंडी का नाम रोशन किया। प्रधानपाठक मंजुलता श्रवण ने कहा कि यह सफलता प्रेरणा का स्रोत है। आने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसी तरह निखर कर सामने आएं। उन्होंने बच्चों से कहा कि अपनी योग्यता को निखारते हुए ऊंची शिखर तक पहुंचने का प्रयास लगातार जारी रखें। संकुल समन्वक उत्कल कुमार साहू, माधो राम सर्पा, नकुल एलेन्द्र, बीके विश्वकर्मा और बच्चों के पालकों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है।


