संस्कृत विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स ने सुप्रीम कोर्ट भ्रमण किया:4 कोर्टरूम में सुनवाई देखी, वरिष्ठ वकीलों से मिले, लाइब्रेरी का भी किया दौरा

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर परिसर के विधि शास्त्र और धर्मशास्त्र विद्याशाखा के स्टूडेंट्स ने सर्वोच्च न्यायालय का महत्वपूर्ण शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण पाठ्यक्रम का एक अनिवार्य हिस्सा था, जिसका उद्देश्य छात्रों को न्यायिक प्रक्रिया की प्रत्यक्ष जानकारी देना था। छात्रों को चार समूहों में बांटकर सर्वोच्च न्यायालय के कोर्टरूम नंबर 2, 3, 4 और 5 में ले जाया गया, जहां उन्होंने लाइव कोर्ट प्रोसीडिंग्स का अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की लाइब्रेरी का भी दौरा किया, जहां उन्हें कानूनी पुस्तकें, पत्रिकाएं, संविधान की मूल प्रति की प्रतिकृति और डिजिटल कानूनी डेटाबेस देखने का अवसर मिला। भ्रमण के दौरान छात्रों की मुलाकात वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय, वरुण पालीवाल और प्राची प्रताप से हुई, जिन्होंने न्यायालय की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्रों ने इंडिया गेट और वॉर मेमोरियल का भी भ्रमण किया। यह शैक्षणिक यात्रा विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. सुदेश कुमार शर्मा और विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णा शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। डॉ. सुरेंद्र जाखड़, डॉ. अभय कुमार, डॉ. पूजा सुमन और डॉ. अंजली गौत्तम ने छात्रों के मार्गदर्शक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भ्रमण छात्रों के लिए न्यायिक प्रणाली को समझने का एक बेहतरीन अवसर साबित हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *