सकरा तथा औढ़ेरा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
अनूपपुर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माया विश्वलाल के निर्देशानुसार आज आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह योजना, मध्यस्थता योजना, तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 आदि के संबंध में कानूनी जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से जिले के ग्राम पंचायत सकरा एवं औढ़ेरा तथा ग्राम बड़हर में व शासकीय प्राथमिक विद्यालय खैरखुण्डी (निदावन) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र निदावन में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री बृजेश पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से आमजन को जानकारी दी। इस दौरान डिप्टी चीफ असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसेल श्री शाबिर अली, पैरालीगल वालेंटियर्स, सरपंच ग्राम पंचायत सकरा, सचिव ग्राम पंचायत औढ़ेरा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर के कर्मचारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


