सक्ती जिले में होली पर्व से पहले अवैध शराब निर्माण और भंडारण के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। वार्ड क्रमांक 1 सक्ती और ग्राम मुक्तराजा (थाना बाराद्वार) में छापेमार कार्रवाई की गई। इस दौरान भारी मात्रा में महुआ लाहन और महुआ शराब जब्त की गई। सक्ती के वार्ड नंबर 1 में आबकारी टीम ने शासकीय भूमि और छोटी नहर के किनारे छिपाकर रखे गए लगभग 40 डिब्बों और बोरियों से करीब 800 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 4 लीटर महुआ शराब बरामद की। मौके पर लाहन का सैंपल लेकर विधिवत पंचनामा तैयार किया गया और उसे नष्ट कर दिया गया। महुआ लाहन भरा 52 बोरियां बरामद ग्राम मुक्तराजा में हजारों लीटर महुआ शराब बनाए जाने की तैयारी की सूचना पर आबकारी टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान तालाब में छिपाकर रखी गई 52 बोरियां बरामद हुईं, जिनमें प्रत्येक बोरी में 20 किलोग्राम महुआ लाहन भरा था। मौके पर ही नष्ट किया गया कुल 1040 किलोग्राम महुआ लाहन तालाब से निकालकर सैंपल लेने के बाद मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। विभाग के अनुसार, इस लाहन से होली पर्व पर हजारों लीटर अवैध महुआ शराब बनाई जानी थी। 139 लीटर महुआ शराब बरामद मुक्तराजा में ही शासकीय भूमि के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखे गए जरीकेन, प्लास्टिक की बोतलों और पन्नियों से कुल 135 लीटर महुआ शराब भी जब्त की गई। इन सभी मामलों में आबकारी विभाग ने कुल 1840 किलोग्राम महुआ लाहन और 139 लीटर महुआ शराब बरामद की है।


