सक्षम दिव्यांग आवासीय विद्यालय में बच्चों को दी फाइलेरिया की दवा

भास्कर न्यूज | राजिम राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 10 फरवरी 2026 से सामूहिक दवा सेवन अभियान की शुरुआत की गई। इसी क्रम में सक्षम दिव्यांग आवासीय विद्यालय, राजिम में अध्ययनरत सभी दिव्यांग बालक-बालिकाओं को एलबेंडाजोल व फाइलेरिया की दवा उनकी उम्र और लंबाई के अनुसार दी गई। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य केंद्र बरोड़ा की पार्वती बघेल मैडम तथा मितानिन हेमलता पटेल व हेमलता वर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस दौरान डॉक्टरों द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार प्राथमिक उपचार भी किया गया। कार्यक्रम में पूरे शाला परिवार की सहभागिता रही। बच्चों को फाइलेरिया से बचाव, स्वच्छता और नियमित दवा सेवन के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। 2030 तक फाइलेरिया मुक्त भारत के लक्ष्य को लेकर आयोजित यह कार्यक्रम सफल रहा। अंत में विद्यालय की प्रधान पाठक उमेश्वरी ने स्वास्थ्य विभाग और मितानिन बहनों का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *