महासमुंद| महिला व बाल विकास विभाग के तत्वावधान में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर, महासमुंद में दैनिक कार्यों के संचालन के लिए विभिन्न पदों पर सेवा प्रदाता के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसमें केंद्र प्रशासक, पैरा लीगल कार्मिक, वकील व पैरा मेडिकल कार्मिक के 1-1 पद व सुरक्षा गार्ड, नाइट गार्ड के 3 पद शामिल है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास समीर पांडेय ने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक व पात्र आवेदकों से आवेदन पत्र पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट, कोरियर के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। आवेदन को पंजीकृत डाक के माध्यम से जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला व बाल विकास विभाग में भेजना होगा।


