शादी से चंद घंटे पहले बहनों की मौत की जांच में सामने आया है कि दोनों ने जहर खाया था। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम में जहर से मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है। बता दें कि मणाई स्थित शंभूसिंह की ढाणी निवासी दीपसिंह की बेटियों शोभा (25) एवं विमला (23) की शुक्रवार आधी रात बाद संदिग्ध मौत हो गई थी। शनिवार को शादी होनी थी। वहीं दूल्हों की दूसरी जगह शादी हुई है। सूरसागर थाना पुलिस ने दोनों बहनों के मोबाइल जब्त किए हैं। खाने के सैंपल भी लिए पुलिस मोबाइल डेटा से चैट, कॉल डिटेल, सोशल मीडिया एक्टिविटी खंगालेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार को आएगी। पुलिस विसरा लेकर जांच के लिए संभवतः सोमवार या मंगलवार को एफएसएल लैब में भेजेगी। दोनों बहनों की आत्महत्या के बाद घर में मातम का माहौल रहा। इधर, दोनों दूल्हों की शनिवार को दूसरी जगह शादी हो गई। पुलिस ने बहनों के कमरे से खाने के सैंपल भी लिए हैं। दो दवाइयों के सैंपल भी लिए हैं। इन्हें एफएसएल लैब में जांच के लिए भेजेंगे। दोनों बहनों के विसरा सैंपल की रिपोर्ट संभवतः 20-25 दिन में आएगी। डीसीपी विनीतकुमार बंसल पत्र भेजकर रिपोर्ट जल्द मंगवाने की सिफारिश करते हैं तब भी 12-13 दिन लगेंगे। पिता से परिवार के हालात, विवाद, तनाव पर पूछताछ थानाधिकारी हरीशचंद्र ने बताया कि लड़कियों के पिता दीपसिंह (49) से भी पूछताछ की है। पारिवारिक हालात, आपसी एफएसएल जांच से ही पता लगेगा, कौन सा जहर खाया मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम में जहर से मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन मौके से कोई जहरीला पदार्थ नहीं मिला। पोस्टमार्टम के बाद एफएसएल जांच के लिए विसरा प्रिजर्व किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट मिलने पर ही स्पष्ट होगा कि दोनों ने कौन सा जहरीला पदार्थ खाया था। पुलिस को अंदेशा है कि गोलियां अधिक खाने से भी दोनों की मृत्यु हो सकती है। संबंध, हाल के विवाद, तनाव और किसी तरह के दबाव को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। ताकि स्पष्ट हो सके कि यह आत्महत्या का मामला है या कोई और वजह है। एक की शादी बीकानेर, दूसरे की बालेसर में करानी पड़ी जैमला गांव से शादी के लिए चचेरे भाइयों की बारात जोधपुर के लिए रवाना हुई। दोनों दुल्हनों के सुसाइड की खबर सुनकर बारातियों के होश उड़ गए। चूंकि तेल चढ़े हुए दूल्हे कुंवारे नहीं रहते हैं। इसके बाद आनन-फानन में आपसी रिश्तेदारी में दुल्हनें तय की गईं। सरपंच अमनराम ने बताया कि एक दूल्हे का विवाह बीकानेर के कोलायत स्थित खेतीलाई में हुआ। दूसरे की शादी बालेसर स्थित डेरिया मेरिया में हुई। रविवार को बारात वापस अपने गांव लौट आई। इसके बाद सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।


