सचखंड श्री हरमंदर साहिब में यूके का जत्था नतमस्तक

अमृतसर| गजिंदर सिंह खालसा के नेतृत्व में यूनाइटेड किंगडम (यूके) से आए जत्थे ने सचखंड श्री हरमंदर साहिब में नतमस्तक होकर विश्व शांति और सरबत के भले की अरदास की। तख्त श्री हजूर साहिब (नांदेड़) में आयोजित होने वाले होला मोहल्ला समागम में शिरकत करने से पहले यह जत्था गुरु घर का आशीर्वाद लेने पहुंचा। दरबार साहिब पहुंचने पर जत्थे ने पवित्र सरोवर में स्नान किया और गुरुवाणी कीर्तन का श्रवण किया। दर्शन के पश्चात सूचना केंद्र में सूचना अधिकारी रणधीर सिंह ने गजिंदर सिंह खालसा को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि वे मुंबई से एसजीपीसी सदस्य गुरिंदर सिंह बावा द्वारा आयोजित होला मोहल्ला कार्यक्रम में भाग लेने भारत आए हैं। खालसा ने गुरिंदर सिंह बावा द्वारा इंग्लैंड के बर्मिंघम में खोले गए एसजीपीसी कोऑर्डिनेशन सेंटर की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के जरिए पूरे यूके और यूरोप की संगत को भारत में तख्त साहिबानों के दर्शन के लिए बेहतरीन सुविधाएं मिल रही हैं। इस अवसर पर वरिंदर सिंह, प्रताप सिंह, सुखमीत सिंह, परमजीत कौर पिंकी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। जत्थे ने गुरु घर से जुड़ाव और पंथिक एकता का संदेश भी दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *