सचिव ने किया सैंपऊ मैटरनिटी होम का निरीक्षण:गंदे शौचालय और अव्यवस्थित पार्किंग मिली, प्रशासन को दिए सुधार के निर्देश

धौलपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा यादव ने सैंपऊ स्थित मैटरनिटी होम का आकस्मिक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के एक्शन प्लान के तहत किया गया। निरीक्षण के दौरान कई कमियां सामने आईं। अस्पताल के शौचालयों में साफ-सफाई की कमी पाई गई। पार्किंग व्यवस्था भी अस्त-व्यस्त थी। सचिव ने कार्यालय के रजिस्टरों का निरीक्षण किया और स्टाफ व मरीजों की उपस्थिति रिकॉर्ड की जांच की। रेखा यादव ने अस्पताल में भर्ती महिलाओं से भी मुलाकात की। उन्होंने प्रसूताओं और उनके नवजात शिशुओं को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। भोजन, नाश्ता, दूध, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शौचालयों की नियमित सफाई की जाए। पार्किंग व्यवस्था को सुधारा जाए। साथ ही सभी मरीजों की उचित एंट्री सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के समय एमसीएच प्रभारी डॉ. मुकेश मीणा, डॉ. अभिषेक त्यागी, डॉ. रामवीर, नर्सिंग ऑफिसर सुशील और लैब टेक्नीशियन मधुवाला मौजूद थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से स्टेनो राहुल डंडोतिया और वरिष्ठ सहायक जगदीश सिंह जादौन भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *