भीलवाड़ा |शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण के कारण 20 फीट चौड़ी सड़कें सिमटकर महज 5-6 फीट रह गई हैं। हालात ऐसे हैं कि बाइक निकालना भी मुश्किल हो गया है। दुकानों के बाहर किए गए अस्थाई कब्जों ने बाजार को संकरा बना दिया। नगर निगम ने मंगलवार को प्रेमी चाट वाली गली, महावीर पार्क क्षेत्र, नेताजी सुभाष मार्केट और आइनॉक्स से सूचना केंद्र चौराहे तक अभियान चलाकर 70 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर से अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध किया और बहस की। विरोध करने पर कोतवाली पुलिस ने राजेश पाटनी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।


