सड़कों पर धरने लोगों के लिए मुसीबत: भाटिया

अमृतसर| यूथ वेलफेयर फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन प्रमोद भाटिया ने मांगों को मनवाने के लिए सड़कों और रेलवे ट्रैकों को जाम करने की बढ़ती प्रवृत्ति पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि आज के समय में यह एक गलत ट्रेंड बन गया है कि संगठन या पार्टियां अपनी बात मनवाने के लिए चौक-चौराहों और रेल पटरियों को निशाना बनाते हैं, जिससे सीधे तौर पर आम जनता प्रभावित होती है। उन्होंने प्रशासन से इस पर सख्ती बरतने की मांग की और सुझाव दिया कि धरने सार्वजनिक जगहों के बजाय संबंधित विभागों या मंत्रियों के दफ्तरों के बाहर दिए जाने चाहिए। इससे मांगें भी सरकार तक पहुंचेंगी और जनता को परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *