कांकेर| शहर से 5 किमी दूर ग्राम सिदेसर का गोठान में वीरानगी छाई हुई है। जहां एक भी जानवर नहीं है। वहीं सड़कों पर मवेशी दिखाई देते हैं। 5 वर्ष पहले कांग्रेस सरकार में गोठान में मवेशी रहते थे। जहां गांव के गोठान में पशुओं को चारा पानी मिलता था, लेकिन अभी गांव का गोठान सिर्फ नाम का रह गया है। गोठान में फेसिंग तार टूट गया है। गोठान का घेराबंदी कर गांव में घूमने वाले मवेशियों को गोठान में रखा जाए और चारा पानी की व्यवस्था किया जाए। – रोमनाथ जैन, सिदेसर, कांकेर


