जांजगीर| शहर के प्रमुख दो रास्ते, पहला बीटीआई से कलेक्टोरेट चौक तक व दूसरा नहर पार से लेकर नहरिया बाबा मंदिर जहां लोगों की सहुलियत के लिए 3 करोड़ रुपए से अधिक खर्च कर चौड़ीकरण किया गया है। लेकिन इन दोनों सड़क पर पीडब्ल्यूडी व सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से हादसे का खतरा खड़ा हो गया है। ठेकेदार ने सड़क चौड़ीकरण काम बिना बिजली के खंभे हटाए किया है। जिसकी वजह से इस सड़क से गुजरने वाले वाहनों के हादसाग्रस्त होने का संकट उत्पन्न हो रहा है।


