सड़क किनारे नालियों में ढक्कन नहीं दुर्घटना का खतरा, इसे दुरुस्त करें

बालोद | शहर के दल्ली रोड क्षेत्र में स्थित किलकारी गार्डन और महानदी कॉम्प्लेक्स के सामने सड़क किनारे चार स्थानों पर नालियों के ढक्कन नहीं लगे हैं। रात में यहां रोशनी की कमी के कारण अंधेरा रहता है, जिससे बाइक सवार और पैदल यात्री आसानी से गड्ढे में गिर सकते हैं। नालियों के ढक्कन न होने के कारण यह स्थान दुर्घटना के लिए संवेदनशील बन गया है। इसके बावजूद नेशनल हाइवे विभाग की ओर से अब तक कोई सुध नहीं ली है। तुरंत इन नालियों में ढक्कन लगाया जाए। -राजशेखर मंडावी, बालोद

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *