कवर्धा| शहर के भोरमदेव चौक के पास दुकानों के लिए नाली नहीं है। इन जगह से निकलने वाला गंदा पानी हाईवे पर आ रहा है। ऐसे में यहां कीचड़ फैल रहा है। यह न केवल चलने-फिरने में बाधा (दलदल) पैदा करता है, बल्कि इसमें मौजूद बैक्टीरिया से त्वचा संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। नाली निर्माण जरूरी हो गया है। – भावेश कुमार, कवर्धा


