राजनांदगांव| शहर में रानी सागर के किनारे सड़क की हालत ठीक नहीं है। यहां निर्माण किए गए सड़क कई जगह से उखड़ चुकी है। हाल ही में कुछ गड्ढों को खानापूर्ति के लिए जरूर भरा गया था, लेकिन वापस उनकी स्थिति वैसे ही हो गई है, जैसे पहले थी। इसका निर्माण जब किया जा रहा था, उस समय से गुणवत्ता को लेकर शिकायतें थीं। अब इसी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि गाड़ियां कई बार अनियंत्रित हो जाती हैं। इससे हादसे का खतरा भी बन गया है। – सुनील सोनी, सागर पारा


