सड़क दुर्घटना : कैशलेस इलाज देने 27 को बैठक

हेल्थ रिपोर्टर| भिलाई सड़क दुर्घटना में घायलों को निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज दिलाने अब जमीन पर काम शुरू हो गया है। इसके लिए 21 फरवरी से 28 फरवरी के बीच केंद्र व राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग की मैराथन बैठक होने वाली है। केंद्रीय अफसरों ने 27 फरवरी को छ.ग के अफसरों के साथ बैठक के लिए समय निर्धारित है। आन-लाइन होने वाली इस बैठक में मार्ग दुर्घटना में घायलों को मुफ्त व कैश लेस इलाज देने संबंधी सभी अड़चनों पर चर्चा कर निदान करना है। इस संदर्भ में जारी आदेश के मुताबिक बैठक में कुल 7 बिंदुओं पर चर्चा किया जाना तय हुआ है। प्रमुख बिंदुओं में योजना के क्रियान्वयन के लिए जिलों पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में खाते खोलने के अलावा पुलिस, हा​स्पिटल में समन्वय और क्विक राहत दिलाना शामिल है। भारत सरकार ने दुर्घटना में घायलों के मुफ्त व कैश लेस इलाज के लिए पीएम राहत नाम से शुरू योजना का आमजन को लाभ दिलाने अब जाकर सक्रियता बरती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *