सड़क दुर्घटना में घायल युवक को पहुँचाया अस्पताल

सड़क दुर्घटना में घायल युवक को पहुँचाया अस्पताल
अनूपपुर।
करनपठार क्षेत्र में लहारपुर गाँव में मोटर साईकिल से गिरकर दो युवक घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 09 जनवरी 2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल करनपठार थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक विमल सिंह एवं पायलेट दिनेश लाल ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल से गिरकर घायल हुए दो युवक को डायल-112 स्टाफ ने एफ आर व्ही वाहन से ले जाकर बेनीबारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *