सरायकेला । जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर 31 जनवरी तक जागरूकता अभियान चला रही है ,इसी क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो एवं मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर दिलीप कुमार एवं रवि प्रसाद सड़क सुरक्षा टीम के साथ कांड्रा रोड के सामने में वैसे गाड़ियां जिनमें रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगी हुई थीं उन्हें चिन्हित कर उन सभी को गाड़िया में रिफ्लेक्टिव टेप चिपकाया गया तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुंदन वर्मा, रोड अभियांत्रिक विश्लेषक आशुतोष सिंह एवं सूचना प्रौद्योगिकी सहायक धृत कुमार शामिल थे।


