हरमू रोड में रविवार की दोपहर एक युवक को सड़क पर मोबाइल गिरा दिखा जिसे उसने उठाकर कोतवाली थाने में जमा कर दिया। मोबाइल में लॉक लगा हुआ है, जिसकी वजह से किसी कांटेक्ट पर संपर्क नहीं किया जा सका है। देर शाम को मोबाइल का मालिक राजीव कुमार थाने पहुंचा और कागजात प्रस्तुत कर अपना मोबाइल ले गया।


