कवर्धा| सड़क किनारे बिखरा मटेरियल सड़क हादसों को न्योता दे रहा है। सड़क पर ही जगह-जगह रेत-गिट्टी जैसा मटेरियल रखा जा रहा है, निर्माण के बाद मटेरियल को हटाया नहीं जा रहा है। जिससे वाहन फिसल रहे हैं। सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। ये स्थिति पीएम सड़क से लेकर हाईवे पर है। प्रशासन ध्यान दे। – दीपा वर्मा, कवर्धा


