सड़क पर सब्जीवालों का कब्जा, आवाजाही में परेशानी

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के कुमार चौक से लेकर बिजली विभाग के कार्यालय तक बने तिराहे में सड़क की दोनों ओर लोगों ने अतिक्रमण कर िलया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे हादसे की भी आशंका बनी हुई है। बैकुंठपुर से बचरापोंडी पहुंच मार्ग के दोनों ओर सब्जी विक्रेता दुकान लगाते है। इसकी वजह से सड़क संकरी हो गई है। इससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुमार चौक से बिजली विभाग चौक तक सड़क पर दोनों ओर छोटे व्यापारी सब्जी विक्रेता बैठते है। आए दिन यहां वाहन चालक जाम में फंस जाते है। वहीं, कई बार लोग हादसे का भी िशकार हो चुके है। मामले के संबंध में नपा परिषद के सीएमओ संजय दुबे ने कहा िक संबंधित बेजाधारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा सड़क किनारे लगाई गई कुछ गुमटियों को भी जब्त िकया गया है। जल्द ही अतिक्रमण हटाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *