अजमेर में हाईवे पर एक ट्रेलर ने सड़क पार कर रही महिला को कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वहीं ट्रेलर क्षतिग्रस्त होने से खड़ा रहा, जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने हादसे के बाद प्रदर्शन किया। इस दौरान ट्रैफिक जाम हो गया। इससे करीब एक घंटे तक ट्रैफिक बाधित हुआ। पुलिस ने लोगों को समझाइश कर ट्रैफिक सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार- हादसा अजमेर के नारेली पुलिया के पास गुरुवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। हाईवे क्रॉस कर रही रसूलपुरा की महिला को ट्रेलर ने कुचल दिया। इस दौरान ट्रेलर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने की अंडरपास बनाने की मांग
लोगों ने अंडरपास बनाने की मांग को लेकर विरोध जताया। सूचना के बाद अलवर गेट थाना प्रभारी नरेंद्र जाखड़ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा। पुलिस ने महिला के शव को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल की मॉर्च्यूरी पहुंचाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ……… पढ़ें ये खबर भी… अजमेर के इलेक्ट्रॉनिक शॉप में लगी आग,VIDEO:परिवार ने छत से कूदकर बचाई जान, 1.5 करोड़ के नुकसान का अनुमान अजमेर के फायसागर रोड पर स्थित पाराशर कम्यूनिकेशन इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में गुरुवार तड़के करीब 3:30 बजे अचानक आग लग गई, जिससे दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दुकान के ऊपरी मंजिल पर रह रहे परिवार के सदस्यों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने करीब 1.5 करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया है। पूरी खबर पढें


