सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल भवनों को मिली स्वीकृति:कोरबा में कन्वेंशन सेंटर और बस स्टैंड को मंजूरी, लखन लाल देवांगन ने बजट को विकासोन्मुख बताया

कैबिनेट मंत्री और कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन ने बजट को विकासोन्मुख बताया है। कोरबा नगर निगम क्षेत्र और जिले में कई महत्वपूर्ण सड़क, पुल-पुलिया और शासकीय माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय भवनों के निर्माण को मंजूरी मिली है। जारी बजट के अनुसार, बालको रोड से ढोढीपारा नहर मार्ग होते हुए पंप हाउस तक 12 किलोमीटर लंबे टू लेन मार्ग के लिए 9.60 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। सोनालिया पुल निर्माण के लिए 7.20 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। बालको नगर में बंद हो चुकी गर्म नहर मार्ग का भराव कर अमर होटल से आगे 4 किलोमीटर सीसी सड़क निर्माण के लिए 6.40 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। दादर से नकटीखार तक 5 किलोमीटर पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 5.60 करोड़ रुपए तय किए गए हैं। इसके अलावा रूमगरा चौक से सोनपुरी मार्ग के 6 किलोमीटर हिस्से के लिए 5.60 करोड़ रुपए स्वीकृत हैं। शहर और आसपास के क्षेत्रों में सीसी सड़क निर्माण रूमगड़ा से जाम बाहर तक 4 किलोमीटर सीसी मार्ग के लिए 4.80 करोड़ रुपए स्वीकृत हैं। रानी रोड से नदी की ओर दुरपा रोड को जोड़ते हुए सर्वमंगला ब्रिज के नीचे तक 3 किलोमीटर सीसी सड़क निर्माण के लिए 4.80 करोड़ रुपए तय किए गए हैं। डिंगापुर से सिंचाई कॉलोनी मुक्तिधाम रामपुर तक 3 किलोमीटर सीसी मार्ग के लिए 4 करोड़ रुपए स्वीकृत हैं। कन्वेंशन सेंटर और बस स्टैंड को मंजूरी देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन सेंटर कोरबा के वातानुकूलन कार्य के लिए 2.50 करोड़ रुपए स्वीकृत हैं। कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। अन्य विभागों की कई योजनाएं भी बजट में शामिल हैं। 22 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण को स्वीकृति जिले में 22 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण को मंजूरी मिली है। इनमें देवद्वारी, मोती सागर पारा, बेला कछार, शासकीय कन्या कोरबा, लालघाट, सेंट्रल वर्कशॉप, गोकुल नगर, दादर खुर्द, नया रिसदी, डूमरडीह झगहरा, करतला के गनियारी, बुढ़िया पाली, भाटापारा, बंजारी, पाली के चारपारा, सेमर कछार, दहीबोरापारा, शांति नगर, पोड़ी उपरोड़ा के खोडरी, कुम्हारी सनी, चचाईयापारा और बनवार शामिल हैं। करतला ब्लॉक के दो हाई स्कूल भवन करतला ब्लॉक के शासकीय हाई स्कूल फतेगंज और नोन्दहरा भवन के लिए प्रति विद्यालय 75.33 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *