सड़क सुरक्षा का संदेश:रेड लाइट पर रुका सीएम भजनलाल का काफिला, आमजन के साथ बढ़े आगे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का शनिवार दोपहर और शाम का काफिला शहरवासियों के लिए एक अलग नजारा पेश कर गया। उनका काफिला बिना किसी विशेष रूट लाइन के सामान्य ट्रैफिक के बीच से गुजरा। दोपहर बाद काफिला 22 गोदाम सर्कल से रामबाग, जेडीए सर्किल और जेएलएन मार्ग होते हुए एंटरटेनमेंट पैराडाइज (ईपी) की ओर बढ़ा और हर रेड लाइट सिग्नल पर रुका। इसके अलावा बीजेपी कार्यालय, सरदार पटेल मार्ग और सी-स्कीम में वे चौमूं हाउस सर्किल पर भी ट्रैफिक के बीच रुके। स्पेशल कमिश्नर राहुल प्रकाश के अनुसार, जहां भी लाल सिग्नल था, मुख्यमंत्री का काफिला आम लोगों के साथ रुका और ग्रीन सिग्नल होने पर आगे बढ़ा। इस दौरान कई राहगीरों और वाहन चालकों ने मोबाइल पर वीडियो बनाए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *