सड़क सुरक्षा की तैयारियों की जांच:कलेक्टर ने की मॉक ड्रिल, 6 मिनट में पहुंची एंबुलेंस; शाम 6 से 9 बजे के बीच सबसे ज्यादा हादसे

धौलपुर में जिला सड़क सुरक्षा समिति और विशेष टास्क फोर्स की बैठक जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कलेक्टर ने एम्बुलेंस सेवा की तत्परता की जांच के लिए मॉक ड्रिल कराई। उन्होंने 108 हेल्पलाइन पर कॉल कर कलेक्ट्रेट के सामने एक कल्पित दुर्घटना की सूचना दी। सदर थाना क्षेत्र की एम्बुलेंस मात्र 6 मिनट में मौके पर पहुंच गई। कलेक्टर ने एम्बुलेंस ड्राइवर की कार्यकुशलता की सराहना की। आई-रैड पोर्टल के आंकड़ों से पता चला कि पिछले तीन महीनों में सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं शाम 6 से 9 बजे के बीच हुई हैं। कलेक्टर ने जनहानि वाली हर दुर्घटना की जांच के निर्देश दिए। सभी संबंधित एजेंसियों को दुर्घटना स्थल का संयुक्त निरीक्षण करने को कहा। एनएच-44 पर मचकुंड चौराहे की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए जाएंगे। इनमें रम्बल स्ट्रिप्स लगाना, ब्लैक स्पॉट्स पर चेतावनी के संकेत लगाना और डिवाइडर्स की मरम्मत शामिल है। अधिक दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों में एम्बुलेंस पहले से तैनात की जाएगी। साथ ही, सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *