धौलपुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से एक महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने सड़क सुरक्षा नियमों पर आधारित क्विज में भाग लिया और साइबर फ्रॉड पर एक नाटक का मंचन भी किया। परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद यातायात संबंधी क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने साइबर फ्रॉड को लेकर एक नाटक का मंचन किया। उपस्थित अतिथियों ने इस प्रस्तुति की सराहना की। नाटक में राज, संजना, गरिमा, मुस्कान, प्रीती, गौरी, प्रिंसी, कोमल, सूर्या, अनिकेश, मोक्ष, ट्विंकल, जितिक्षा और पूर्वी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य डॉ. एस. पी. अवस्थी, संस्था सचिव डॉ. संजय शर्मा, संस्था कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार त्यागी और सह आचार्य प्रमोद कुमार झा (शिविर प्रभारी प्रथम इकाई), श्रीमती रिचा शर्मा (शिविर प्रभारी द्वितीय इकाई), अर्पिता त्रिवेदी, अभिषेक बंसल, मधुबन सिंह जादौन, सूरज शर्मा, अनूप शर्मा, सूरज तोमर, विनोद परिहार, गौरव शर्मा, गौरव गोयल, सूरज शर्मा, चित्रा श्रीवास्तव, गजाधर सिंह, हुकम सिंह त्यागी, आमिर खान सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।


