सूरजपुर के स्थानीय ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन हुआ। 1 जनवरी से शुरू हुए इस अभियान के दौरान पुलिस ने 472 कार्यक्रमों के माध्यम से 1 लाख 50 हजार लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। समापन समारोह में कलेक्टर एस. जयवर्धन, एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर और जिला पंचायत सीईओ कमलेश नंदिनी साहू ने विशेष योगदान देने वाले पुलिस जवानों, नागरिकों और पत्रकारों को सम्मानित किया। कई विधाओं में हुए कार्यक्रम कार्यक्रम में यातायात नियमों पर भाषण, नशा मुक्ति, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्र-छात्राओं ने रोड सेफ्टी पर रंगोली और पोस्टर बनाए, जिन्हें पुरस्कृत भी किया गया। यातायात नियमों के पालन पर दिया जोर अधिकारियों ने इस दौरान यातायात नियमों के पालन पर जोर देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सिर्फ खुद के लिए नहीं, बल्कि दूसरों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। आम नागरिक भी इस अभियान के हिस्सा बने एक महीने तक चले इस अभियान में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों से लेकर आम नागरिकों तक को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।


