सड़क हादसा: गर्भवती शिक्षिका, भाजपा नेता समेत तीन की मौत

भास्कर न्यूज | रामानुजनगर/बतौली सरगुजा और सूरजपुर जिले में 2 सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई। गुरुवार सुबह रामानुजनगर-भुनेश्वरप ुर मार्ग पर स्वामी आत्मानंद स्कूल में पदस्थ 32 वर्षीय शिक्षिका शिफा त्रिपाठी अपनी मोपेड से स्कूल जा रही थीं। कौशलपुर के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक मॉडिफाइड ट्रैक्टर यूपी 12 बीडब्ल्यू 2352 ने लापरवाही से चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। वह गर्भवती भी थीं और संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलसचिव की बेटी थीं। उनके 5 वर्षीय बेटे कविश के पैर में गंभीर चोट आई है, जिसे अंबिकापुर रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक और ट्रैक्टर को हिरासत में ले लिया है। एनएच-43 पर शांतिपारा पुलिया के पास बुधवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में भाजपा किसान मोर्चा बतौली के मंडल अध्यक्ष व पोकसरी के उप सरपंच संजय यादव (32) की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथी राजू सिंह ने गुरुवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शांतिपारा का यह स्थल ब्लैक स्पॉट बन चुका है। बीते एक सप्ताह में यहां 5 हादसों में 3 लोगों की जान जा चुकी है। संजय यादव के अंतिम संस्कार में भाजपा के जिला अध्यक्ष सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए। बता दें कि सूरजपुर जिले के खड़गवां चौकी क्षेत्र अंतर्गत केरता के पास 25 फरवरी को दो बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में प्रतापपुर ब्लॉक के सवतार निवासी रितिक बेक (21) और सेवारी निवासी विनोद कुमार (36) की मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *