सड़क हादसा: महिला घायल, समय पर अस्पताल पहुंचने से स्थिति नियंत्रण में

भास्कर न्यूज | पोलमी ग्राम कामठी स्थित अटल चौक के समीप एक अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक पर सवार महिला सड़क पर गिर गई, जिससे उनके सिर पर गहरी चोट आई व अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला की हालत गंभीर थी और उन्हें तत्काल चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता थी। दुर्घटना के तुरंत बाद वहां से गुजर रहीं जिपं सभापति दीपा धुर्वे ने घायल महिला को सड़क पर पड़े देखा। उन्होंने तुरंत अपना वाहन रुकवाया और महिला की स्थिति का जायजा लिया। लोगों की सहायता से प्राथमिक मदद सुनिश्चित की और तत्काल एम्बुलेंस बुलाने की व्यवस्था की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभापति ने पंडरिया क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित निशुल्क एम्बुलेंस सेवा से संपर्क किया। विधायक द्वारा क्षेत्र में आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा के लिए संचालित यह एम्बुलेंस कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच गई। घायल महिला को सुरक्षित एम्बुलेंस में शिफ्ट किया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुकदूर पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचने से महिला की स्थिति अब नियंत्रण में है। इस मानवीय पहल के लिए पीड़ित परिवार और क्षेत्रवासियों ने विधायक भावना बोहरा और सभापति दीपा धुर्वे के प्रति आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *