सड़क हादसे का शिकार बन रहे मवेशी, शिकायत

गोधन| ग्राम गोधन से लोहर्सी और बिलासपुर मुख्य मार्ग पर मवेशी सड़क हादसे के शिकार हो रहे हैं। उनकी जान जा रही है। इस रास्ते पर तेज रफ्तार बस, ट्रक, माजदा, कैप्सूल, हाईवा आदि गाड़ियों का आवागमन रहता है। इसके चपेट में आकर पशु हादसे का शिकार हो जाते हैं। मवेशियों के लिए अब गांव में चारागाह व उनके रखने के लिए सुरक्षित जगह नहीं है। इसलिए वे रोड पर ही बैठ जाती हैं। जिसके कारण बाइक सवार व अन्य वाहन चालक भी टकराकर सड़क दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। मवेशियों को सड़क से हटाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *