सड़क हादसे में कार सवार एक युवक की मौत:तीन जने घायल, गांव लौटने के दौरान हुआ एक्सीडेंट, पुलिस जुटी जांच में

स्विफ्ट कार में चार दोस्त स्टेट हाइवे से अपने गांव की तरफ जा रहे थे। बीच रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से कार में सवार एक युवक की मौत गई। वहीं तीन जने घायल हो गए। घायलों को बालोतरा नाहटा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। घटना बालोतरा जिले के समदड़ी थाना इलाके मेली देवड़ा मार्ग देर रात की है। पुलिस ने शुक्रवार को परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार जैसलमेर जिले के भनियाना जाला रिया गांव निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र भवानी सिंह, नरेंद्र सिंह पुत्र करण सिंह, नरपत सिंह पुत्र राम सिंह, सुरेश पुत्र रतननाथ कार में सवार होकर गुरुवार को सुबह बालोतरा आए थे। सिवाना में व्यक्तिगत काम निपटाकर देर रात को वापस गांव की तरफ स्टेट हाइवे से जा रहे थे। मेली देवड़ा गांव में अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार लक्ष्मण सिंह की मौत हो गई। वहीं अन्य तीन जने घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से बालोतरा के नाहटा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। वहां पर इलाज चल रहा है। वहीं मृतक के शव को रात को समदड़ी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। समदड़ी थानाधिकारी देवी किशन ने बताया- परिजनों के आने के बाद शुक्रवार दोपहर परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया। हादसे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इनपुट : महावीर सेन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *