ग्वालियर में पत्थर फड़ के मुनीम की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे मंगलवार को खाना खाने के लिए घर जा रहे थे, तभी बहोड़ापुर में गणेश मंदिर के पास रास्ता क्रॉस करते वक्त तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया। गंभीर हालत में मुनीम को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पत्थर फड़ पर करते थे काम बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में रामाजी का पुरा स्थित तस्सल कारखाना के पास रहने वाले रामदास किटोरिया (60) एक पत्थर फड़ पर बतौर मुनीम काम करते थे। घर के सामने ही यह पत्थर फड़ है। मंगलवार को मुनीम खाना खाने के लिए पत्थर फड़ से घर जा रहे थे। अभी पैदल-पैदल वह सड़क पार कर रहे थे कि तभी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन उनको पहिए के नीचे रौंदता हुआ निकल गया। टक्कर से वह गंभीर घायल हो गए थे। मामले का पता चलते ही परिजन फिर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया। बुधवार को उनकी मौत हो गई। घायल की मौत का पता चलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। CCTV से टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन और आरोपी चालक की तलाश के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। जिससे आरोपी वाहन की पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस घटना स्थल से लेकर वहां आसपास के मोड़ पर भी कैमरे खंगाल रही है।


