सड़क हादसे में फोटोग्राफर की मौत, मुआवजे की मांग:श्रीजी फोटोग्राफर एसोसिएशन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

राजसमंद के नाथद्वारा में सोमवार को श्रीजी फोटोग्राफर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमे मृतक साथी के परिवार को आर्थिक सहायता की मांग रखी।
ज्ञापन में फोटोग्राफर जीतेंद्र कुमावत की एनएचएआई के अधिकारियों की लापरवाही से सड़क दुर्घटना में हुई मौत को लेकर मुआवजा दिलाने की मांग रखी गई। एसोसिएशन मीडिया प्रभारी कालूलाल के अनुसार जीतेंद्र कुमार अपनी बाइक से गुंजोल से नाथद्वारा की तरफ से आ रहे थे। इस दौरान लालबाग के यहां निर्माणाधीन पुल पर गलत रूप से बनाए वन वे और अपर्याप्त लाइट की व्यवस्था के चलते सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें जीतेंद्र का निधन हो गया। जीतेंद्र की मृत्यु से परिवार वालों को गम्भीर क्षति हुई है, जिसमें नेशनल हाईवे आथोरिटी व ठेकेदार की घोर लापरवाही है। एसोसिएशन ने मांग रखी कि जीतेंद्र कुमावत के परिवार वालों को मुआवजे के रूप में एनएचएआई से 50 लाख रुपए का मुआवजा त्वरित रूप से दिलाया जावे व उक्त दुर्घटना की त्वरित जांच करवाई जाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएं।
ज्ञापन देने के दौरान अध्यक्ष यशवंत कुमार साहू, दिनेश लोहार, जीतेंद्र, घनश्याम कुमावत, महेश पालीवाल, प्रमोद कुमार, राकेश चारण, दीपक कुमावत, लीलाधर, संदीप कुमावत, लोकेश व मोहन माली सहित सदस्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *