सड़क हादसे में बेटे की मौत के बाद मां ने भी दम तोड़ दिया। बेटे की 17 फरवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं 23 फरवरी की सुबह मां ने भी अंतिम सांस लीं। जानकारी के अनुसार- पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी विस्तार निवासी 75 साल की फईमन बानो बीपी-शुगर की मरीज थी। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाए। वहां से 12 फरवरी 2026 को उन्हें जोधपुर रेफर किया। जोधपुर ले जाने के दौरान रोहट क्षेत्र के रेडियो नदी के पास एम्बुलेंस सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर रखे डाइवर्जन बोर्ड से टकरा गई। हादसे में 75 साल की फईमन बानो, 57 साल का बेटा अब्दुल लतीफ, 35 साल का भतीजा रिजवान अली, 25 साल की बेटी मदीना और एक नर्सिंगकर्मी घायल हो गए थे। हादसे में घायल अब्दुल लतीफ पुत्र अब्दुल सत्तार की 17 फरवरी की रात इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसी बीच गंभीर घायल फईमन बानो का जोधपुर में इलाज चल रहा था। उन्होंने जोधपुर हॉस्पिटल में 23 फरवरी सोमवार सुबह अंतिम सांस लीं। दोनों मां-बेटे 12 फरवरी से जोधपुर में भर्ती थे। यह भी पढ़े – *बुजुर्ग-महिला को लेकर जा रही एम्बुलेंस डाइवर्जन बोर्ड से टकराई:* मां का हाथ,
बेटे का पैर फ्रैक्चर; नर्सिंगकर्मी का चेहरा चोटिल यह भी पढ़े – पाली में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत:मां को एम्बुलेंस से जोधपुर ले जा रहे थे;
हाथ-पैर में थे 10 से ज्यादा फ्रैक्चर


