सतखण्डा पेट्रोल पम्प से चोरी ट्रैक्टर-ट्रॉली 13 दिन में बरामद:चार आरोपी गिरफ्तार, निम्बाहेड़ा सदर थाना पुलिस ने की कार्रवाई

निम्बाहेड़ा सदर थाना पुलिस ने कोको सतखण्डा पेट्रोल पम्प से चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को 13 दिन के भीतर बरामद कर लिया है। इस मामले में साइबर सेल की मदद से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 3 और 4 फरवरी की मध्य रात्रि को कोको सतखण्डा पेट्रोल पम्प पर खड़ा ट्रैक्टर और ट्रॉली अज्ञात बदमाशों द्वारा चुरा लिया गया था। इस संबंध में मामला दर्ज कर अनुसंधान एएसआई राजेंद्रसिंह को सौंपा गया। मामले के शीघ्र खुलासे के लिए एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन और डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में एक टीम गठित की गई। इस टीम में थाना पुलिस और साइबर सेल के सदस्य शामिल थे। टीम ने घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज तथा टोल नाकों के फुटेज खंगाले। साइबर टीम ने बीटीएस डेटा का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने इस मामले में तेजमल उर्फ सत्तु (निवासी चाखेड, भीलवाड़ा), जगदीश उर्फ टोनु (निवासी जवासिया खेड़ा, भीलवाड़ा), अरुण (निवासी नेवरिया, चित्तौड़गढ़) और शक्तिसिंह (निवासी बुढ़, चित्तौड़गढ़) को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुए ट्रैक्टर को ट्रॉली सहित बरामद कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से सुनसान स्थान पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली को चुराया था। उन्होंने पूर्व में भी इसी प्रकार की कई वारदातों को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी सदर निम्बाहेड़ा संजय शर्मा (पु.नि.), एएसआई राजेंद्रसिंह, साइबर सेल के एएसआई राजकुमार, कांस्टेबल रामावतार व श्रवण, तथा थाना सदर निम्बाहेड़ा से कांस्टेबल सूर्यभानसिंह, धर्मचंद, दयाराम, विनोद व प्रहलाद शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *