सतनाम एवेन्यू पार्क बदहाल, टूटे झूले

अमृतसर| पूर्वी विधानसभा हलके के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर-22 स्थित सतनाम एवेन्यू का पार्क इन दिनों बदहाली का शिकार है। पार्क की चारदीवारी कई जगहों से टूटी हुई है, जिससे आवारा जानवरों का आना-जाना बना रहता है। बच्चों के खेलने के लिए लगाए गए झूले पूरी तरह खराब हो चुके हैं और बुजुर्गों के लिए लगाई गई फिटनेस मशीनों पर जंग लग गया है। हालत यह है कि कई मशीनें पार्क के भीतर लगाने के बजाय बाहर सड़क किनारे डिवाइडर पर रखी हुई हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पार्क की देखरेख न होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से पार्क की मरम्मत और सुविधाएं बहाल करने की मांग की है। – हरजिंदर सिंह, निवासी सतनाम एवेन्यू।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *