सतना बीजेपी जिला अध्यक्ष को लेकर रायशुमारी:65 पर्चियों में नाम कैद, 25 लोगों ने दावेदारी की; इनमें 6 महिलाएं

सतना में भाजपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर देर शाम तक रायशुमारी चलती रही। इस दौरान जिले के पर्यवेक्षक और निर्वाचन अधिकारी अभिमत रखने वालों से वन टू वन मिलते रहे। देर शाम तक 65 पर्चियों में जिलाध्यक्ष का नाम कैद हो गया। दिनभर चली सरगर्मी भाजपा कार्यालय में दोपहर 12 बजे से ही हलचल शुरू हो गई थी। एक-एक कर जिलाध्यक्ष पद के दावेदार और उनके समर्थक कार्यालय में पहुंचकर लॉबिंग करते नजर आए। इस बीच केंद्रीय नेतृत्व से भेजे गए पर्यवेक्षक उमेश शुक्ला पार्टी कार्यालय आए। कुछ देर बाद निर्वाचन अधिकारी मुकेश चतुर्वेदी भी वहां पहुंच गए। इसके बाद बंद कमरे में वन टू वन रायशुमारी का दौर चला। पर्ची में 3 ही नाम पसंद के सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रतिनिधि समेत कुल 65 लोगों से रायशुमारी की गई। इन सभी को एक पर्ची दी गई। जिसमें 3 अपनी पसंद के 3 नाम लिखने थे। इसके अलावा 1 नाम महिला या एससी एसटी का भी देना कम्पलसरी था। 25 दावेदार आए सामने पार्टी सूत्रों के मुताबिक, देर शाम तक चली रायशुमारी में जिलाध्यक्ष पद के लिए लगभग 25 लोगों ने दावेदारी पेश की है। जिनमें वर्तमान अध्यक्ष सतीश शर्मा, डॉक्टर श्रीराम मिश्रा, विनोद यादव, विजय तिवारी, बाबूलाल पटेल, भगवती पांडेय, कामता पांडेय, संजय तीर्थवानी, रमाकांत गौतम, धर्मेंद्र सिंह बिसेन, शंकरदयाल त्रिपाठी समेत 6 महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। महिलाओं में पूर्व महापौर विमला पांडेय, सुष्मिता सिंह, सीमा यादव, मनीषा पटेल और जान्हवी त्रिपाठी के नाम सामने आए हैं। नए साल के पहले सप्ताह हो सकती है घोषणा इधर, रायशुमारी से प्राप्त पर्चियां भोपाल में खोली जाएंगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि नए साल के पहले ही हफ्ते जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *