सतना में कंटेनर-ट्रक की टक्कर, दोनों सड़क किनारे पलटे:16 भैंसों की मौत, ड्राइवर फरार, तिघरा मोड़ के पास हादसा

सतना में सिटी कोतवाली क्षेत्र के तिघरा मोड़ के पास रामवन पथ गमन हाईवे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। भैंसों से भरे एक कंटेनर और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहन हाईवे से उतरकर पलट गए। सुबह करीब 4 बजे हुई भिड़ंत यह दुर्घटना सुबह लगभग चार बजे की बताई जा रही है। कंटेनर क्रमांक MP 20 JJ 1308 और ट्रक क्रमांक MP 21 ZD 9367 के बीच सीधी टक्कर हुई। ट्रक में अनाज लदा हुआ था। कई जानवरों की मौत, कई घायल टक्कर के बाद कंटेनर में ठूंसकर भरी गई भैंसें बुरी तरह फंस गईं। हादसे में कई भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गईं। सड़क किनारे जानवरों के बिखरने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों ने की मदद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने लोगों की मदद से घायल भैंसों को कंटेनर से बाहर निकलवाया और स्थिति को संभाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर में 50 से अधिक भैंसें भरी हुई थीं। उन्हें बेहद तंग हालत में ले जाया जा रहा था, जिससे हादसे में नुकसान ज्यादा हुआ। ड्राइवर मौके से फरार हादसे के बाद कंटेनर का चालक मौके से भाग निकला। उसके फरार होने से मामले में शक और गहरा गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में भैंसों को अवैध रूप से सतना से जबलपुर ले जाने की बात सामने आ रही है। जिस तरह से जानवरों को भरा गया था, उससे पशु तस्करी की आशंका जताई जा रही है। दस्तावेजों की जांच शुरू पुलिस अब कंटेनर मालिक का पता लगाने में जुटी है। साथ ही जानवरों के परिवहन से जुड़े जरूरी दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि परिवहन वैध था या नहीं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। ड्राइवर और मालिक की पहचान होते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *