सतना में कार ने बाइक को टक्कर मारी, मौत:दूसरा घायल, ग्रामीणों ने कार में तोड़फोड़ कर लगाया जाम, चालक फरार

सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र के मोहन्ना में गुरुवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कार में तोड़फोड़ कर सड़क जाम कर दिया। यह हादसा मोहन्ना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर हुआ। बाइक पर सवार सुनील पाल (32) और जितेंद्र पाल जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक बोलेरो से उनकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में सुनील पाल की मौके पर ही मौत हो गई। मोहन्ना निवासी जितेंद्र पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल जितेंद्र पाल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने लगाया जाम, की नारेबाजी हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए और दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन चालक पर कड़ी कार्रवाई की जाए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोलगवां थाना पुलिस सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। घटना के बाद सीएसपी देवेंद्र सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कार चालक धर्मेंद्र सिंह शराब की पैकारी में लिप्त है और घटना के समय वह शराब के नशे में था। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी चालक घटना के बाद कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *