सतना में बुधवार रात नव वर्ष 2026 का जश्न धूमधाम से मनाया गया। शहर के नगर निगम द्वारा संचालित नगर वन में 31 दिसंबर की रात एक विशेष पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया और नाच-गाने के साथ खुशियां मनाईं। कार्यक्रम में आतिशबाजी भी की गई, और उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। वर्ष 2025 को अलविदा कहते हुए लोगों ने नए वर्ष 2026 का स्वागत उत्साह के साथ किया। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर नगर वन में इस तरह का यह पहला नव वर्ष समारोह आयोजित किया गया था। डीजे नाइट में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने संगीत और नृत्य का खूब आनंद लिया। सभी ने ‘हैप्पी न्यू ईयर’ कहकर नए साल की शुरुआत की और एक-दूसरे को बधाई दी। देखिए तस्वीरें…


