सतना में पुलिस-प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम:ग्रामीणों ने दी थाने में तालाबंदी की चेतावनी; चोरी और लूट का खुलासा न होने से नाराज

सतना जिले के रामपुर बाघेलान में कानून व्यवस्था और राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बस स्टैंड पर प्रदर्शन करते हुए पुलिस और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने पुलिस महानिदेशक (DGP) के नाम एसपी को और रीवा संभाग आयुक्त के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे थाना घेराव, तालाबंदी, भूख हड़ताल और उग्र आंदोलन करेंगे। पुलिस विभाग को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस क्षेत्रीय नेताओं के दबाव में काम कर रही है और निर्दोष लोगों को झूठे मामलों में फंसा रही है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में हुई कई बड़ी चोरियों का खुलासा न होने पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि पड़रिया में 10 लाख, कृष्णा गौतम के घर 3 लाख और अर्जुन सोनी की दुकान से 5 लाख रुपये की चोरी हुई है। इसके अलावा, कई ज्वेलर्स की दुकानों में भी चोरी की घटनाएं हुई हैं, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। आदिवासी युवती के अपहरण और गौवंश हत्या का मुद्दा ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड क्रमांक 5 में गौवंशों की हत्या, एक आदिवासी युवती के अपहरण और लूट की घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इन घटनाओं से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल है। टोल प्लाजा ने बंद किया रास्ता, आवारा पशुओं से परेशान राजस्व और प्रशासनिक मुद्दों को लेकर ग्रामीणों ने रूहिया-बेला टोल प्लाजा द्वारा ग्रामीण मार्ग बंद किए जाने का विरोध किया। साथ ही नल-जल योजना में कथित अनियमितता और आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान का मामला भी उठाया। SDM दफ्तर में तालाबंदी की चेतावनी ग्रामीणों ने संबंधित योजनाओं की उच्च स्तरीय जांच और तत्काल राहत की मांग की है। प्रशासन ने जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन ग्रामीण अपनी 7 दिन की समय सीमा पर अड़े हुए हैं। उन्होंने साफ कहा कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो एसडीएम कार्यालय और थाने में तालाबंदी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *