सतना में स्टेट हाईवे सतना-चितकूट के बीच पिण्डरा के पास बुधवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार पंचायत सचिव की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब मृतक अपने गांव झरी सहिजना जा रहा था। रौंदते हुए निकल गई बस प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात लगभग साढ़े 7 बजे चित्रकूट से सतना आ रही बस (क्रमांक MP 19 P 0637) ने बाइक से झरी सहिजना अपने घर जा रहे पंचायत सचिव मुलायम यादव (26) को सामने से टक्कर मार कर उसे रौंदते हुए आगे बढ़ गई। पुलिस के मुताबिक बस नफीस बस सर्विस की है। पुलिस ने बस जब्त कर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक मुलायम यादव ग्राम पंचायत खोही में पदस्थ था और वहीं से अपने घर लौट रहा था। अनुकंपा नियुक्ति पर नौकरी मिली थी मुलायम यादव को अपने पिता देशराज यादव की 2019 में मृत्यु के बाद पंचायत सचिव के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। देशराज जिला पंचायत में कार्यरत थे।


